रामगढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को रामगढ़ महाविद्यालय के मैदान में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रामगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रत्ना पांडेय, कॉलेज अध्यक्ष नितेश कुमार मोदी, प्रदेश सह मंत्री गौतम महतो, जिला संयोजक शुभम गिरी, नगर उपाध्यक्ष सूरज कुमार उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राधा-कृष्ण की तस्वीर के समक्ष गुलाल अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत सभी छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, देशभक्ति गीत, और देशभक्ति कविता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रत्ना पांडेय ने कहा की होली रंगों का त्योहार है। होली पर सभी रंगों में सराबोर होकर फाल्गुन उत्सव का आनंद उठायेंनि। वहीं नितेश मोदी ने कहा कि पर्व-त्योहार का आनंद व्यक्ति में एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करता है। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री गौतम महतो ने कहा कि होली के पर्व को सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। होली से एक दिन पहले हमलोग होलिका दहन करते है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन आदित्य सिंह औऋ और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशु पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री विक्रम राठौर नगर सह मंत्री राहुल कुमार, तन्वी कुमारी, नगर कोषाध्यक्ष खुशी कुमारी, प्रीति कुमारी, बाबूलाल कुमार, प्रीतम कुमार, चरण बेदीया, राजू बेदिया, अरुण कुमार, संगीता कुमारी, दिशा कुमारी, दीक्षा कुमारी, श्रुति कुमारी, निरुपा कुमारी, आंचल,कुमारी, जया कुमारी, अमित कुमार, प्रियांशु कुमार, अभय ओझा, मोंटी कुमार, सिद्रा फरयाल, अमीषा अग्रवाल, आदित्य सिंह,आलिया खान, विक्की, प्रिया मुंडा, नेहा पांडे, बिशाखा कुमारी प्रीति शर्मा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!