पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी और चेक बाउंस का मामला
रांंची: बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में शनिवार को रांंची के एक सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद मामले में उन्हें जमानत दे दी गई है। रांची के एक फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुणाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेंक बाउंस का मुकदमा किया था। जिसपर बीते सात अप्रैल 2023 को कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार रांची सिविल जज डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर के बाद 10 हजार के मुचलके पर अभिनेत्री को कंडीशन बेल दे दी गई। अगली सुनवाई 21 जून को होनी है। जिसमें मौजूद नहीं रहने पर जमानत याचिका खारिज की जा सकती है।
अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही सन्नी देओल के ऑपोजिट गदर-2 में नजर आएंगी। बतौर नायिका उनके करियर की पहली फिल्म ‘ कहो ना प्यार है’ थी। जिससे उन्हें रातो रात काफी प्रसिद्धी मिली।
मामले को लेकर बताया जाता है कि फिल्म ‘देशी मैजिक’ फिल्म के लिए निर्माता अजय कुमार सिह से अमीषा पटेल और के पार्टनर ने पैसे लिए थे। निर्माता ने दोनों पर 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी और चेक बाउंस का आरोप लगाया है। फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी।
बताते चले कि अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही सन्नी देओल के ऑपोजिट गदर-2 में नजर आएंगी। बतौर नायिका उनके करियर की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ थी। जिससे उन्हें रातो रात काफी प्रसिद्धी मिली। ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर में भी अमीषा पटेल को लोगों ने काफी पसंद किया।
Image courtesy- Social Media