Agriculture and APO workshop organized in Balasgara of Dadi blockAgriculture and APO workshop organized in Balasgara of Dadi block

हजारीबाग: डाड़ी एग्रीकल्चर फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बलसगरा पंचायत सचिवालय में प्रखंड स्तरीय कृषि एवं एपीओ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

कार्यशाला में मुख्य रूप से शारदा संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एनपी सिंह, कंपनी के सीओ विकास कुमार, डाड़ी प्रमुख दीपा देवी, डाड़ी भाग-एक के जिला परिषद सर्वेश कुमार, होन्हेगमोढ़ा पंचायत समिति सदस्य रिमा देवी, बलसगरा पंचायत के मुखिया सुदर्शन भुईयां, उप मुखिया किरण देवी उपस्थित थे।

मौके पर डाड़ी एग्रीकल्चर फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड के सीओ विकास कुमार ने किसानों की आय वृद्धि करने को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना किसानों तक पहुंचाना, नए तरीके से खेती-बाड़ी करने की जानकारी, उत्पादन का बाजार व्यवस्था करना, खाद, बीज, दवा कम दाम पर उपलब्ध कराना है। किसान सीधे कंपनी से जुड़कर खेती के नई नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर सकता है और जानकारी के आधार पर अपनी आमदनी को बढ़ा सकता है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से मनोज कुमार, प्रभा कुमारी, अनिल कुमार, वार्ड सदस्य सरिता भोक्ता, संजय कुमार महतो, गोविंद महतो, रीता देवी, शीला देवी, अनीता देवी, बसंती देवी, नारायण महतो, बिरसा किस्कू, सिकंदर कुमार, रानी शर्मा, कौशल्या, सुनीता देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, नूतन देवी, सुभद्रा देवी, प्रतिमा कुमारी, गुड़िया देवी, संजू देवी, बबीता देवी, पिंकी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!