रामगढ़: आजसू पतरातू प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया। आजसू के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा की शहीद निर्मल महतो का जीवन झारखंड के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई के क्रम में झारखंड के शहीद तेलंगा खड़िया के गांव को गोद लिया था। निर्मल महतो ने शोषण के विरुद्ध एवं गरीबों, मजदूरों, किसानों के हक के लिए आवाज उठायी और जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम भी किया। उनके नेतृत्व का असर ऐसा था की झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन ने इस कदर रफ्तार पकड़ ली कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी व तत्कालीन भारत के गृह मंत्री बूटा सिंह को दिल्ली में कई बार आजसू से वार्ता करनी पड़ी। आखिरकार झारखंड स्वायत्तशासी परिषद, फिर झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ, लेकिन यह देखने के लिए निर्मल महतो जीवित नहीं रहे और 8 अगस्त 1987 को निर्मल महतो की हत्या कर दी गई थी। 

शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देनेवालों में जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष राजू कुमार, वरीय नेता राहुल रंजन, जिला संगठन सचिव अशोक पाठक, जिला संगठन सचिव विक्रांत साहू, प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश पटेल, मनोज राम, रवि कुमार, उमेश महतो, रूपेश महतो, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!