अनगड़ा/रांंची: रांची लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर आजसू के पंचायत प्रभारी और ग्राम प्रभारियों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर बुधवार को अनगड़ा डाक बंगला में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो और संचालन प्रखंड सचिव धर्मेंद्र सिंह नै किया।
बैठक में प्रखंड के 16 पंचायत प्रभारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधान सभा प्रभारी जयपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रभारी मनीष नाथ उपस्थित रहे। बताया गया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के आदेशानुसार 11मार्च को अनगड़ा में रांची लोक सभा के सभी पंचायत प्रभारी एवं ग्राम प्रभारीयों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
इस दौरान जयपाल सिंह ने कहा कि अनगड़ा प्रखंड के अध्यक्ष,सचिव, सदस्य, पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी व पार्टी के सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी ग्राम प्रभारी के सहयोग से अपने क्षेत्र में 10 घर पर एक चूल्हा प्रमुख बनाएंगे।
मौके पर केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुंडा, जितेन्द्र सिंह, जलनाथ चौधरी, बीरेन्द्र सिह भोगता, उमेश कुमार महतो, त्रिलोचन महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वीणा कुमारी, राजेश पहान, अजीत महतो, प्रेम कुमार, किशुन महतो, अनुज केशरी अर्जुन राम, सुनील करमाली, भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
