रांंची: आजसू पार्टी केंद्रीय समिति ने छह जिला प्रभारियों और 61 प्रखंड प्रभारियों का मनोनयन किया है। पार्टी के केंंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी औपचारिक घोषणा की। बताया गया कि मनोनीत जिला और प्रखंड प्रभारी दायित्व क्षेत्र में संगठन का विस्तार और कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। साथ ही केंद्र, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर चूल्हा प्रमुख तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
केंंद्रीय कमेटी ने ब्रजमोहन कुमार को बोकारो, सुबोध प्रसाद को जामताड़ा, खालिद खलील को गोड्डा, अजय सिंह को पाकुड़, अकील अख्तर को साहिबगंज और तरूण गुप्ता को पाकुड़ जिले का प्रभारी बनाया है। वहीं 61 प्रखंड प्रभारियों की भी घोषणा की गई है।