किसानो और नवजवानों की लड़ाई हम लड़ेंगे : सुदेश महतो

बड़कागांव (हजारीबाग): किसान और नवजवान के हक की लड़ाई हम लडेंगे। झारखंड को विस्थापन के दंश से हम बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी बंदूक चलाना जानती है और झारखंड की छाती को छलनी करने की इनकी आदत रही है। झारखंड आंदोलनकारियों की छाती में गोली चलाने वाली पार्टी है कांग्रेस। यह इनका काला सच है। इस पार्टी से विकास की उम्मीद रखना बेमानी है। 

यह बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल फुटबॉल मैदान में आयोजित बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में कही। मौके पर विधानसभा क्षेत्र के हज़ारों चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि बड़कागांव की जनता ने जिस परिवार के बाप, मां और बेटी को विधायक बनाया, आज वही शक्ति यहां के लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। बेरोजगारी और विस्थापन आज राज्य का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। विस्थापित जब राज्य सरकार से अपना हक अधिकार मांगने जाते हैं तो सरकार लाठी, गोली दिखाकर लोगों का डराने का काम करती है।

कहां कि राज्य सरकार जनता की भावनाओं पर राजनीति कर रही है। सरकार ने राज्य की बड़ी आबादी के साथ धोखा किया है। जनाकांक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमारी तैयारी जमीन के मालिक को उसका उचित हक और अधिकार दिलाने की है। सिर्फ मुआवजा नहीं बल्कि मुआवजा के साथ नौकरी और शेयर पर भी बात होगी। जमीन के मालिक भी अपने होंगे और कंपनी के अंदर काम भी अपने लोग करेंगे।

सुदेश महतो ने कहा किह मने राज्य के भीतर एक जवाददेह संगठन तैयार किया है। इस संगठन के नेता हमारे चूल्हा प्रमुख हैं। जनता के दुःख दर्द से दूर रहने वाले राजनीतिक दलों को चूल्हा प्रमुख की अवधारणा कभी समझ नहीं आ सकती है। बड़कागांव की सम्मानित जनता का बहुमूल्य वोट इस बार बेहतर भविष्य के लिए होगा। आपका फैसला 25-30 साल के इतिहास को बदल देगा। 

वहीं सम्मेलन में पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार सातवें आसमान पर है। मुफ्त बिजली देने की बात करने वाली सरकार दिन में दस घंटे भी बिजली नहीं दे पा रही है। इन्होंने सरकारी पदाधिकारियों का आचरण ही बदल दिया है। जनता की सेवा के लिए बैठे लोग आज जनता की ही नहीं सुनते हैं। इस अराजक व्यवस्था से जनता त्रस्त है।

इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, महासचिव एवं विधायक लम्बोदर महतो, रौशनलाल चौधरी, कुशवाहा शिवपुजन मेहता, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, विकास राणा, विजय साहू, हजारीबाग जिलाध्यक्ष परमेश्वर भगत, रामगढ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, नवीन कुमार, सिद्धार्थ शंकर, हेमलाल महतो, पंकज साहा, ज्ञान सिन्हा, विश्वरंजन सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!