हजारीबाग: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग इकाई के तत्वावधान में छड़वा डैम पर मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। जिले और आसपास के इलाके के कई लोग शामिल हुए।
अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल सहित कई गतिविधियां हुईं। इस दौरान बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर प्रस्तुति दी गई। जिसपर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्याक्रम के उपरांत वनभोज में सभी ने एक साथ स्वादिष्ट व्यजंनों का आनंद उठाया। मौके पर प्रमोद रंजन, अजय अम्बष्ठा, संजय सिन्हा, शशि कान्त, राजीव रंजन, रूपेश बिहारी लाला, अनूप सिन्हा, माया शंकर वर्मा, प्रबल प्रताप नारायण, मनोज सिन्हा, निशांत प्रधान, मिताली रश्मि प्रधान, अर्चना सिन्हा सहित सैंकड़ों चित्रांश मौजूद थे।