• हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भी रहे साथ

कार्यकर्ताओं के साथ दही-चूड़ा का आनंद उठाया

हजारीबाग: इचाक प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में रविवार को बुढ़िया माता मंदिर परिसर में दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए।

कार्य्रकम से पूर्व दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बुढ़िया माता के मंदिर मत्था टेक मंगलकामना की। इसके उपरांत अन्नपूर्णा देवी और मनीष जायसवा ने कार्यकर्ताओं के साथ दही-चूड़ा ग्रहण किया। साथ ही उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। 

बताते चलें कि हजारीबाग जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर इचाक में  बुढ़िया माता मंदिर अवस्थित है। इसका इतिहास करीब 400 वर्ष पूर्व का बताया जाता है। यहां प्रतिमा नहीं बल्कि मिट्टी और सिंदूर के पिंड की पूजा की जाती है। लोगों की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई कामना जरूरी पूरी होती है। यहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर  श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है।

By Admin

error: Content is protected !!