रामगढ़: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक कैथा स्थित कुशवाहा बोरवेल के परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद ने किया संचालन प्रदेश सचिव उत्तम कुशवाहा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, प्रदेश सचिव जय नारायण मेहता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुशवा,हा जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास महतो उपस्थित रहे। बैठक में आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठन को मजबूत करने और समाज के वनभोज के आयोजन पर चर्चा की गई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष जागेश्वर कुशवाहा ने कहा कि अधिवेशन में रामगढ़ जिला से अच्छी संख्या में लोगों शामिल रहेंगे। जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी का जल्द विस्तार किया जाएगा। साथ ही तैयारी सुनिश्चित कर वनभोज का जल्द आयोजन किया जाएगा। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा ने आगामी अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा 55 वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में रामगढ़ जिला को बढ़-चढ़ के भाग लेने की बात कही।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव उत्तम कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष भोलेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सनी कुशवाहा, रोहित महतो, मांडू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, गोला प्रखंड कोषाध्यक्ष संदीप कुशवाह, गोला प्रखंड उपाध्यक्ष ललन कुशवाहा, दीनानाथ महतो, विनोद महतो, सुरेंद्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!