Amba Prasad laid the foundation stone of the roadAmba Prasad laid the foundation stone of the road

लोगों की सुविधाओं के लिए कर रही हूं प्रयास : अंबा प्रसाद

रामगढ़। भुरकुंडा क्षेत्र के मतकमा चौक से चुटुपालू टोल प्लाजा तक सड़क का शिलान्यास सोमवार को समरोहपूर्वक किया गया। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।  98.10 करोड़ की लागत से 25.19 किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस-झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भी उपस्थिति रही। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने अंबा प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं समारोह में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि इस सड़क को लेकर लंबे समय से प्रयासरत थी। अब क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़क की समस्या से मुक्ति मिलेगी। कहा कि राज्य में जबतक भाजपा की सरकार रही है। विकास का कोई काम नहीं हो सका। भाजपा और आजसू गठबंधन की सरकार को जनता और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रहा। मैं इस सड़क को लेकर लंबे समय प्रयास कर रही थी। इसके कई और सड़कों का शिलान्यास होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच रहकर काम करती आ रहा हूँ। आज झामुमो-कांग्रेस की सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। मैं क्षेत्र की विधायक नहीं बल्कि बहन-बेटी के रूप में काम करती हूं। यहां के लोगों के स्नेह और भरोसे का पूरा सम्मान करती हूँ। क्षेत्र में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करती रहूंगी।

अवसर पर झामुमो केंदीय सचिव संजीव बेदिया, जिला पार्षद जयराम बेदिया, सुजीत पटेल, पाली मुखिया रेखा देवी, सांकी मुखिया कोमिला देवी देवरिया मुखिया विकास नायक, चिकोर, मुखिया सविता तुरी, कृष्णा सिंह, राजेन्द्र बेदिया, योगेन्द्र सिह, मुकेश राउत, धनंजय सिंह, रोहन बेदिया, सुनीता देवी, जयंत तुरी, मुक्तर अंसारी, शिवनारायण यादव, विजेन्द्र यादव, चन्द्रदेव करमाली, देवा साहु, उदय मालाकार,राकेश मुंडा, बलदेव राम, शिबू महतो, रोहित साव, अनिल सिह, मदन दांगी, राजेश बेदिया, चंदन साव,  मुन्ना अंसारी,मो. ताज, शफीक अंसारी, चंदन साव, संजीव साहू, कलम अंसारी, राम कुमार महतो सहित कई लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-

 

 

By Admin

error: Content is protected !!