रामगढ़ : केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में खेलो झारखंड 2022-23 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य विजय साव उपस्थित थे।

मौके पर सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की गतिविधियों का आयोजन होना जरूरी है। जिससे की बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को तराशा जा सके और बच्चों को अपनी अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने का मौका मिल सके।

वहीं पंचायत समिति सदस्य विजय साव ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को पहले तो मैं बधाई देता हूं कि उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को तलाशने का प्रयास किया। बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। जिससे वे आगे बड़ी प्रतियोगिताओं में भी विजयी होकर इस क्षेत्र का और विद्यालय का नाम रोशन करें।

खेलो झारखंड 2022-23 के तहत विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में कई गतिविधियां कराई गई। जिसमें लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अरुण कुमार, रिंकू कुमार, गोपी कुमार एवं लड़कियों की 100 मीटर की दौड़ में शिल्पा कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुनीता कुमारी, लड़कों की 200 मीटर की दौड़ में गोपी कुमार, अमित कुमार, प्रेम कुमार, लड़कियों की 200 मीटर की दौड़ में सुनीता कुमारी, शिल्पा कुमारी, आरुषि कुमारी, लड़कों की 400 मीटर की दौड़ में करण कुमार यादव, अनिल करमाली, अमित कुमार, लड़कियों की 400 मीटर की दौड़ में अंजली कुमारी, सपना कुमारी, सुनीता कुमारी, लड़कों के 800 मीटर की दौड़ में अमित कुमार, विश्वजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में सपना कुमारी, अंजली कुमारी, सबिना कुमारी, लड़कों के 1500 मीटर की दौड़ में आकाश मुंडा, जितेंद्र मुंडा, अमित कुमार, लड़कियों की 1500 मीटर की दौड़ में सपना कुमारी, अंजली कुमारी, शबनम कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं लड़कों के 4*100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम टिंकू, करण, रेहान, रितिक, द्वितीय गोपी, रौशन, अमित, रोहित, तृतीय अंकित, अनिल, शंकर, पुनीत लड़कियों के 4*100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम सुनीता, कोमल, सबीना, आरुषि, द्वितीय रिया, उषा, शिल्पा, सपना, तृतीय शबनम, अंजली, आंचल, संध्या, लड़कों के 4*400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम अरुण, अमित, गोपी, सुजल, द्वितीय आकाश, पुनीत, तिलेश्वर, अनिल, तृतीय टिंकू, आकाश, जितेंद्र, करण, लड़कियों के 4*400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम रिया, उषा, शिल्पा, सपना, द्वितीय मुस्कान, सुनीता, सबीना, आरुषि, तृतीय सुहानी, शबनम, संध्या, अंजलि स्थान प्राप्त किया।

लड़कों के गोला फेंक प्रतियोगिता में टिंकू कुमार, प्रेम कुमार, अमित कुमार, लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता में शीतल कुमारी, शिल्पा कुमारी, मुस्कान कुमारी, लड़कों के भाला फेंक प्रतियोगिता में अनुज हंसदा, टिंकू कुमार, आकाश कुमार भोक्ता, लड़कियों की भाला फेंक प्रतियोगिता में उषा कुमारी, मुस्कान कुमारी, लड़कों के लंबी कूद में टिंकू कुमार, गोपी कुमार, आकाश मुंडा, लड़कियों की लंबी कूद में राधा कुमारी, कोमल कुमारी, शिल्पा कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विजयी सभी प्रतिभागियों को सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव एवं पंचायत समिति सदस्य विजय साव के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक रंजीत राम, रूपेश कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार दुबे, रविंद्र प्रसाद, अर्जुन बाउरी, लिपिक कुमार प्रत्यूष सहित कई लोग मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!