लोगों में आक्रोश, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया

रांची : रातू थाना क्षेत्र के होचर में बीती रात अज्ञात आसामाजिक तत्वों ने आंदोलनकारी विरेंद्र भगत की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम करते हुए दोषियों को पकड़ने की मांग करने लगे। मामले की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया। बताते चले की विरेंद्र भगत राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के संस्थापक सदस्यों में से थे। बीते साल उनका निधन हुआ था। इधर प्रतिमा तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। विधायक नवीन जायसवाल ने भी घटना की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

By Admin

error: Content is protected !!