रामगढ़: अर्पिता महिला मंडल सीसीएल मुख्यालय रांची के निर्देशानुसार बरका-सयाल महिला समिति ने “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान समिति की सभी महिलाओं ने पौधारोपण किया।
मौके पर समिति की अध्यक्ष सुधा सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश आम जनमानस तक जाए और सभी इस दिशा में अपनी भागीदारी निभाएं।
मौके पर समिति की अध्यक्ष सुधा सिंह, सचिव सुनीता त्यागी, वेलफेयर सचिव शोभा मुंडा, मोना सिंह, प्रीति सेनगुप्ता, बबिता कुमारी, पारोमिता गुप्ता, नंदिनी कुमारी, रिंकू सिंह, अपराजिता सिंह, सुधा सिंह, अनिशा सिंह, संगीता वर्णवाल सहित डॉ० एके टोप्पो, डॉ० एम आफताब, डॉ० रिया कुमारी, फारूक रज़ा, ललन प्रसाद, राहुल झा, चेतन कुमार, दिवाकर, नेहा कुजुर, मुन्नी, सबिता, आरती, केदार राम सहित अन्य मौजूद थे।
