पलामू: उपायुक्त सह अध्यक्ष शिक्षा स्थापना समिति आंजनेयुलु दोड्डे ने सोमवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक की। बैठक में मेदनीनगर के बंगाली कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव शिक्षा स्थापना समिति को सारी कागजी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से निष्पादन करने के निर्देश भी दिए। 

2005 से ही शिक्षण कार्य से थे गायब, रांची में कर रहे थे वकालत

 बताया जाता है कि सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति के पिछले 18 वर्ष से अनुपस्थित रहने के संबंध में उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच करवाई। जांच में पाया गया कि बिनोद प्रजापति 2005 से विद्यालय आये ही नहीं हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा रांची में वकालत का कार्य किये जाने की पुष्टि भी हुई। जिसपर उपायुक्त दोड्डे ने सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!