बैंकों के शाखा प्रबंधक, सीएसपी कर्मी और व्यवसायी रहे शामिल 

रिपोर्ट: एसके सिन्हा

बालूमाथ: लातेहार जिला सहित बालूमाथ थाना क्षेत्र में बढ़ते साइबर क्राइम की रोकथाम और जागरूकता के मद्देनजर थाना के सभागार में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, सीएसपी कर्मी और दुकानदार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान साइबर क्राइम से बचाव और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। इस क्रम में डिजिटल धोखाधड़ी के नए तौर-तरीकों, जैसे- फर्जी ऐप, कस्टमर केयर फ्रॉड और ओटीपी (OTP) स्कैम की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी हुई।

पुलिस की ओर से सभी दुकानदारों को सलाह दी गई कि वे ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल्स या पासवर्ड साझा न करें। क्विक रिस्पॉन्स सिस्टम: साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी दिया गया। वहीं बैठक में बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार ने दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे अपने ग्राहकों को भी डिजिटल लेनदेन में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करें।

मौके पर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी अमित कुमार, पुअनि गौतम कुमार, पुअनि देवेंद्र कुमार सिंह,एसबीआई शाखा प्रबंधक जयंत कुमार, रंजीत सिंह, संजय कुमार सोनी, विनोद कुमार सोनी, उपेन्द्र सोनी, नागेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सोनी विरेन्द्र कुमार सोनी, श्रवण कुमार सोनी, आनंद सोनी,जितेन्द्र कुमार सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!