बड़कागांव : हाथियों के एक झुंड ने गुरुवार की रात 10 बजे महुगाई कला पंचायत के सुकुल खपिया गांव के समीप पहुंच गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के निकट हाथियों ने धान, मकई सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। यहां से फसल रौंदते हुए हाथियों का झूंड नयाटांड की ओर चला गया। रात ढाई बजे के लगभग यह झूंड महुदी पहाड़ की ओर चला गया। बताया जाता है कि हाथियों का झूंड महुदी पहाड़ के समीप है। झूंड में लगमग दो दर्जन से ज्यादा हाथी बताये जा रहे हैं। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है।

By Admin

error: Content is protected !!