देश की उन्नति के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता जरूरी : रोशन लाल चौधरी
रामगढ़: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के पतरातू स्थित आवासीय कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 31 अक्टूबर को विधायक कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आहूत विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में रामगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता उपस्थित रहे।
अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य घरेलू उद्योगों में सुधार करना, रोज़गार के अवसर पैदा करना, और बाहरी निर्भरता को कम करना है। इस अभियान के तहत भाजपा ‘हर घर स्वदेशी’ जैसे संदेशों के साथ रैलियों, मेलों और हस्ताक्षर अभियानों का आयोजन करती आ रही है।
मौके पर पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष खेमलाल, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष कर्मचारी महतो, पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, आदित्य सोनी, राजू कुशवाहा, अशोक सोनी, महेंद्र सिंह, किशोर कुमार महतो, चंदन कुमार, राहुल रंजन, उपेंद्र सिंह, नंदकिशोर महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
