रामगढ़:  बेदिया विकास परिषद् रामगढ़ जिला की पहली बैठक घुटुवा में रविवार को रोहनलाल बेदिया की अध्यक्षता और ललन कुमार बेदिया के संचालन में हुई। बैठक में बेदिया विकास परिषद् के केन्द्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया, सचिव-रामफल बेदिया, सरंक्षक-देवकी नंदन बेदिया और कोषाध्यक्ष गोबिंद बेदिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान सामाजिक सांगठनिक विषयों पर बातचीत की गई। बताया गया कि सामाजिक विकास काम करने के लिए टीम बनाई जा रही हैं। जिसके तहत प्रखंड-पंचायत स्तर पर सामाजिक कमेटियों का गठन करते हुए  शीघ्र ही जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया, सचिव रामफल बेदिया और सरंक्षक देवकीनंदन ने संबोधन में कहा कि बेदिया विकास परिषद् का गठन हुए ग्यारह साल हो गया है। बीते 11 साल से परिषद् समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रही है। बैठक में रामगढ़ जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। जिसमेंअध्यक्ष रोहनलाल बेदिया,सचिव ललन बेदिया, उपाध्यक्ष मनसा बेदिया, कमलेश बेदिया, मोतीलाल बेदिया, सह सचिव राजेश बेदिया, प्रवक्ता देवेन्द्र प्रसाद बेदिया, मीडिया प्रभारी विक्की बेदिया को बनाया गया। कमेटी का पूर्ण गठन करने में समृद्धिकरण करने के लिए अगली बैठक गोला प्रखंड में रखी गयी है।

बैठक में हरिलाल बेदिया, मनसा बेदिया, चरेन्द्र बेदिया, गोबिंद बेदिया, नीता बेदिया, गीता देवी, देव बेदिया, गंगा बेदिया, छोटेलाल बेदिया, रामदयाल बेदिया, रोहित बेदिया, दीपक बेदिया, दिलीप कुमार बेदिया, देवनारायण बेदिया, विजय कुमार बेदिया, संतोष कुमार बेदिया, महेंद्र बेदिया, बिबेक बेदिया, मोतीलाल बेदिया, विकी बेदिया, क्रिती गणेश बेदिया, रुपलाल बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, कैलाश बेदिया, शिवनारायण बेदिया, बिशुन बेदिया, सुभाष बेदिया, तिरथ बेदिया, गणेश बेदिया, झरी बेदिया, जीतराम बेदिया, राजेश्वर बेदिया, देवेन्द्र प्रसाद बेदिया, सुमित बेदिया, राजेंद्र बेदिया, रामसेवक बेदिया, सोनामती देवी, मनोज कुमार बेदिया अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!