पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश का पालन करें : कुणाल किशोर

बड़कागांव (हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की बैठक हरली पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता एवं मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी के संचालन में हुई। बैठक में प्रभारी जिला मंत्री कुणाल किशोर एवं विधानसभा विस्तारक उपेन्द्र कुशवाहा मुख्य रूप शामिल हुए।

बैठक में प्रभारी कुणाल किशोर ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है, इसलिए प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा एनडीए गठबंधन से जो भी प्रत्याशी दिया जाएगा उसे हर हाल में विजयी बनाना है।  

वहीं मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने कहा कि बुथ कमिटी के कार्यकर्ता सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए झंडा लगाए एवं हर हाल में झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाना है। 

मौके पर मुख्य रूप से जिला मंत्री कुणाल किशोर, पुर्व जिला मंत्री मुलचंद साव, विस्तारक उपेन्द्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, उपाध्यक्ष किशोर राणा, अशोक साव, मंत्री कृष्ण गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष जागेश्वर उर्फ बढ़न तुरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर, नागेश्वर महतो, बलदेव राम, सुमित्रा देवी, ललिता कुमारी, दानिश खान, भगीरथ ठाकुर, मुकुटधारी महतो, अकलू महतो, राम राणा, हीरालाल साव, गणेश यादव, रवि गुप्ता, दशरथ चौधरी, अशोक पासवान, सुरेश प्रजापति, मिस्री लाल मांझी, देवेन्द्र कुमार, अमन गंझु, आनंद कुमार यादव, लालदेव महतो, कुलदीप कुमार अनुज गोप, सुकुल महतो, सुरेश पासवान समेत कई बुथों के अध्यक्ष, पंचायत संयोजक सहसंयोजक एवं प्रभारी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!