अध्यक्ष वासदेव उरांव और सचिव छोटेलाल बेदिया बने

रामगढ़: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को भुरकुंडा के न्यू सरदार कॉलोनी में हुई। जिसमें भुरकुंडा शाखा कमेटी का गठन किया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष सह झाकोमयू बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव संजीव बेदिया मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन मजदूरों के लिए संघर्ष करती रही है। मजदूरों के अधिकारों को लेकर हमेशा से आवाज बुलंद करती आ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार लेबर कोड को किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी नौ जुलाई को आहूत मजदूर हड़ताल को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

अवसर पर भुरकुंडा शाखा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष वासदेव उरांव, उपाध्यक्ष मिथलेश मांझी, संजय राम, सचिव  छोटेलाल बेदिया, संयुक्त सचिव मुड़ला बेदि‌या, संगठन सचिव एमएस राजू, कोषाध्यक्ष नरेश बेदिया को मनोनीत किया गया।

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य हरीलाल बेदिया, संजय वर्मा, उदय अग्रवाल, रामलखन मुंडा, मुकेश राउत, जग्गू घांसी, मुकेश पासवान, संजीत राम, शंकर घांसी, गोपाल करमाली, शम्भु बेदिया, शिबू शर्मा, निसार अंसारी, उमेश बोदिया, शिवनारायण उरांव, रामजी मांझी, सीत दुसाद, अजय बेदिया, रमेश केवट, कर्मा मांझी, मुनेस्वर मांझी, गणेश राम, कृष्णा लहरी सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!