रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में बीते दिनों हुई लूटपाट की दो घटनाओं में छानबीन करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिनसे पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रीवर साइड में पीओ ऑफिस के निकट लुटेरों ने हथियार के बल पर दो लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस सरगर्मी से लुटेरों की खोजबीन कर रही है। इधर जानकारी मिल रही है कि पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान बुधवार की सुबह पांच अभियुक्तों को हिरासत में लिया। पांच में से दो अभियुक्त गिद्दी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जिनका आपराधिक इतिहास भी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल सहित अन्य चीजें भी बरामद किया है।
बताते चलें कि लुटेरों ने थाना क्षेत्र के सीएचपी के निकट बीते शुक्रवार की रात जवाहरनगर निवासी उपेंद्र शर्मा और सोमवार की बैरेक निवासी मनीष कुमार से हथियार के बल पर लूटपाट और मारपीट की थी। जिसपर भुक्तभोगियों ने भुरकुंडा ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।