रामगढ़: पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड़ में रांची-पतरातू मार्ग पर रविवार को बाइक और कार के बीच आमन-सामने की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  युवक की पहचान तालाटांड़ निवासी सनोज मुंडा पिता फूलचंद मुंडा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे बैगनआर (JH 01D 6842) पतरातू से रांची की तरफ जा रही थी। वहीं एक बाइक (JH 01 GH 7091) तालाटांड़ से पतरातू की ओर आ रही थी। इस क्रम में बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार सनोज मुंडा चोटिल हो गया।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। 

By Admin

error: Content is protected !!