भुरकुंडा (रामगढ़): भारतीय जनता पार्टी भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भुरकुंडा पंचायत भवन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक निशान, एक विधान और एक प्रधान” के संकल्प के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके आदर्श आज भी देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना को सशक्त करने की प्रेरणा देते हैं। 

अवसर पर भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, मंडल महामंत्री ज्योति सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल मंत्री विजय कुमार, सुभाष दास, शशि भूषण सिंह, अजय सिंह, संजय राय, केस्टो जी, मनीष बक्शी, महेंद्र पासवान, मुकेश ठाकुर, गोपाल तिवारी, धनु सिंह, छोटू मेहता, मेघु, सिकंदर, नीरज, गुडन पासवान, मिंटू सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!