रांंची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड के राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने डॉ. प्रदीप वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने पत्र जारी कर किया है।
बताते चले कि प्रदीप वर्मा झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। वहीं झारखंड में राज्ससभा के दो सीटों चुनाव के लिए बीते चार मार्च को अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार 11 मार्च को नोमिनेशन और 12 मार्च को स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 14 मार्च है। जबकि 21 मार्च को वोटिंग होगी और मतगणना के उपरांत विजयी उम्मदीवारों की घोषणा की जाएंगी।