लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का लिया संकल्प
बड़कागांव: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल की बैठक पंचायत भवन बादम में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो कि अध्यक्षता में की गई। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष दानिश खान के नेतृत्व में लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर अल्पसंख्यक समुदाय तन-मन-धन से सहयोग कर केंद्र में मोदी सरकार एवं प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे।
मौके पर बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दानिश खान, भाजयुमो अध्यक्ष नितेश कुमार, रवि कुमार दांगी, अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष सलमान जामिया, इंजमाम उल हक, सलीम अंसारी, महामंत्री दिलदार हुसैन, केसर इकबाल, मंत्री सोहेल अकरम, सोहेल असगर, सलमान हैदर, मो खालिद, सलमान हैदर, असद ग़ालिब, भगीरथ ठाकुर, नीरज कुमार दास, सुरेश पासवान चिंतामणि वर्मा, महावीर राम, अरविंद, कृष्ण, सूरज, रोहित, संजय, अनिल, सुमित समेत कई लोगों उपस्थित थे