रांंची: मांडू विधानसभा के भाजपा विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर का कांग्रेस का दामन लिया है। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा,  झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की मौजूदगी में जयप्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बताते चलें कि मांडू विधानसभा से जय प्रकाश भाई पाटेल तीन बार से विधायक हैं। दो बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जीत हासिल करने के बाद 2019 में उन्होंने भाजपा में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इधर, जय प्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है।

By Admin

error: Content is protected !!