भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस पार्टी : जयप्रकाश भाई पटेल
रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के तत्वावधान में रविवार को शहर के सुभाष चौक के निकट भ्रष्टाचार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण मेहता और संचालन जिला महामंत्री रंजन फ़ौजी ने किया।
अवसर पर विधानसभा सचेतक सह प्रदेश उपाध्यक्ष, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बतौर मुख्य वक्ता अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को फंसाकर करोड़ों रुपए हड़पने वाले कांग्रेसी आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कई सौ करोड़ रुपए लूट रहे हैं। कहा कि चार दिन से लगातार कांग्रेस के झारखंड के सांसद धीरज साहु के ठिकानों करोड़ों रुपए नकदी मिलना बेहद चिंताजनक है। मामले को ईडी के हवाले कर इसकी पूरी जांच कराई जानी चाहिए।
वहीं जयप्रकाश भाई पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि झारखंड में फैलते भ्रष्टाचार कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने धीरज साहू प्रकरण और राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अपने विचार रखें और आक्रोश जताया। धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार महतो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रंजीत कुमार सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, रणंजय कुमार, बलराम महतो, अखिलेश प्रसाद, संजीव कुमार बाबला, किरण देवी, बसुध तिवारी, दीनदयाल कुमार, सत्यजीत चौधरी राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, संतोष कुमार शर्मा , प्रवीण कुमार सोनु, अजय तिवारी, योगेश दांगी, सहदेव ठाकुर, विजय जायसवाल, सुरजीत सिंह छाबड़ा,नीरज झा, राजेश ठाकुर सहित कई शामिल रहे।