अनगड़ा/रांंची:  राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को भाजपा अनगड़ा मंडल और सिकिदिरी भाजपा मंडल की ओर से अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय आक्रोश धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,  विशिष्ट अतिथि रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो और प्रभुदयाल बड़ाईक शामिल रहे।

अवसर पर आरती कुजूर ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। खनिज संपदा की लूट मची हुई है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार मचा हुआ है। राज्य की विधि-व्यवस्था बिगड़ती जा रही और आम जनता परेशान है। राज्य सरकार को जन सरोकार से कोई मतलब नहीं है। वहीविरोध प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन अंचल पदाधिकारी अनगड़ा को सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन में अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, अजय महतो, अजय भोगता, सोहरैया बेदिया, कामेश्वर महतो, घनेनाथ महतो, राजेन्द्र महतो, पंचम भोगता, संजय नायक, नंदलाल राम, ओमप्रकाश, बुधराम बेदिया, नरेश साहू, सुनील महतो, मानेश्वर मुण्डा, बन्नू बेदिया, हरिहर महतो,सोना बड़ाईक,ओम प्रकाश कुमार,सत्य पाल राउत,रमण बिट्टू सहित अन्य उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!