रामगढ़: संसद महारत्न से सम्मानित होने के उपरांत बुधवार को सांसद जयंत सिन्हा का रामगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान सुभाष चौक पर भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो के नेतृत्व में जयंत सिन्हा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए तथा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर, पटाका फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। कैंट मंडल के महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर, पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। वहीं सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़वासिंयो का आभार जताया।
मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, राजू चतुर्वेदी, रंजन फौजी, प्रकाश मिश्रा, रंजीत पांडेय, रविंद्र शर्मा, नमेंदर चंचल, डाक्टर संजय सिंह, ऋषिकेश सिंह, सूर्यवंश श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, मनोज सिन्हा, सुशांत पांडेय, शीतल सिंह, अभिषेक चौधरी, अजीत गुप्ता, विजय पाठक, मिथिलेश मंडल, सुबोध सिंह, महेश चौधरी, जगदीश शर्मा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, विनोद राम, तरुण साव, सत्यजीत सिंह, राजेश ठाकुर, श्रवण कुमार, बबलू कुशवाहा, अमर भारती, नीतीश कुमार, सुमित अग्रवाल, राजेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।