रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव के नेतृत्व में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

जिसमें राज्य में आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार, संथाल परगना सहित झारखंड में लव जेहाद, लैंड जेहाद, आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और रांची में हुए सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर महामहिम को अवगत कराया।

ज्ञापन में रूबिका पहाड़न हत्याकांड पर भाजपा के 21 सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट भी सौंपी गई। बताया गया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए बोरियो और आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। उनकी संपत्ति पर कब्जा कर उन्हें देह व्यापार में धकेल रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि राज्य में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं। जनजातीय महिलाओं पर अत्याचार और उनका शोषण किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से आदिवासी समाज और आदिवासी महिलाओं को बचाने के लिए आग्रह करते हुए जरूरी पहल करने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल में शिवशंकर उरांव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  गंगोत्री कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक ताला मरांडी, अशोक बड़ाईक, दुर्गा मरांडी, सलखु सोरेन और राजेन्द्र मुंडा शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!