रामगढ़: भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

बैठक में आगामी जनजातीय गौरव दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूंटी में होने वाले कार्यक्रम के निमित्त चर्चा हुई। कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमेल उरांव, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि शंकर करमाली, जिला उपाध्यक्ष रमेश करमाली, जिला उपाध्यक्ष प्रिया करमाली, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष निर्मल करमाली, जिला कार्यालय मंत्री पवन मुंडा, जिला महामंत्री राजेश करमाली, जिला मंत्री जितेंद्र मुंडा, जिला मंत्री हरेंद्र करमाली, रामगढ़ जिला नगर परिषद अध्यक्ष रामचल मुंडा आदि मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!