BJP State President launched Har Ghar Tiranga campaignBJP State President launched Har Ghar Tiranga campaign

भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा स्टॉल का हुआ विधिवत उद्घाटन

रांची:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया। अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा बिक्री केंद्र का उन्होंने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। बताया गया कि स्टॉल पर हर किसी के लिए तिरंगा आसानी से उपलब्ध होगा।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव पड़ी है। अगले 25 वर्ष के अमृतकाल में एक भारत-श्रेष्ठ भारत-विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है। कहा कि तिरंगा झंडा भारत-की आन-बान और शान है। इसके लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। 15 अगस्त को सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगायें।

By Admin

error: Content is protected !!