रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सयाल दक्षिणी पंचायत भवन में गरीब, असहायों के बीच 100 कंबल का वितरण गुरुवार को किया गया। पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव एवं पंचायत समिति सदस्य विजय साव ने संयुक्त रूप से कंबल का वितरण किया।

मौके पर पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव ने कहा कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार के द्वारा पंचायत के बुजुर्ग असहायों को कंबल देकर ठंड से बचाव किया जा रहा है। जिससे पंचायत में कोई भी व्यक्ति की ठंड से नहीं हो।

मौके पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य शीला देवी, डॉ महेंद्र सिंह, तुलसी करमाली, बबलू मांझी, रायमुनी देवी, मथुरा ठाकुर, रामबाबू शर्मा, कल्लू साव, जयंती देवी, कालो देवी, सुंदरी देवी, गुड़कू करमाली, कामरून निशा, बसंती देवी, फरजाना खातून, संतरा देवी, जाहिदा खातून, मनोरमा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!