बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल-कूद जरूरी: चंद्रदेव साहू
हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड के हेवई पंचायत स्थित SVN लर्निंग एकेडमी में शुक्रवार को स्थापना दिवस पर वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से मसाल एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया। वार्षिकोत्सव में मुख्य अथिति मुखिया भारती देवी, विशिष्ट अतिथि मीनू महतो और चंद्रदेव साहु शामिल रहे।
वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा मार्च पास्ट, रिले रेस , 75 मीटर की दौड़, डांस ,मेढक दौड़ , तीन पैर की दौड़, बोरा दौड़ सहित कई प्रतिस्पर्धाएं हुई। खेलकूद के बीच मे नन्हे-मुन्हे बच्चों ने नृत्य संगीत के जरिए अपनी संस्कृति को बचाने का संदेश दिया। वहीं वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर स्कूल के सभी छात्र छात्रओं को मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे ने कॉपी और पेन देकर सभी बच्चों को हौसला बढ़ाया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ साथ बच्चों में शारिरिक और मानसिक विकास को लेकर समय-समय कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अवसर पर चंद्रदेव साहू ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल-कूद भी जरूरी है। क्षेत्र में SVN लर्निग एकेडमी बेहतर शिक्षा की अलख जगा रहा है।
मौके पर मुखिया भारती देवी, लालजीत कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, मो. जिलानी, महेंद्र महतो, स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिका, बच्चे, अभिभावक और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।