रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल सौंदा पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया तिलेश्वर साव के अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के वृद्ध, विधवा, दिव्यांगों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।मौके पर मुखिया तिलेश्वर साव ने कहा कि ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड से बचाव और राहत हेतु जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण जरूरी है। वहीं उन्होंने लोगों से ठंड से बचने और सावधानी बरतने की अपील भी की।

मौके पर मुख्य रूप से पंचायत सेवक अनीता टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य उपेन्द्र कुमार पासवान, उप मुखिया कांति देवी, वार्ड सदस्य विद्यानंद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!