रांची: राजधानी के लालपुर में सोमवार की सुबह एक प्रशासनिक अधिकारी की मौत का मामला प्रकाश में आया है। लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदो-कान्हू पार्क के पास स्थित विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह का शव उनके फ्लैट में फंदे से झूलता पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई 

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे उनकी नौकरानी काम करने उनके फ्लैट पहुंची थी। जहां उसने एक कमरे में सुनीत कुमार सिंह को फंदे से लटका हुआ देखा। उसने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि वे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से जूझ रहे थे। जिसका जिक्र वे परिचितों से बातचीत में भी करते थे। रांची स्थित फ्लैट में वह अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पटना में रहती हैं। बहराल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर कर रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!