गिद्दी (हजारीबाग): सीसीएल के गिद्दी ‘ए’ रेस्ट हाउस में रविवार को इनमोसा (इंडियन नेशनल माइन सेफ्टी एवं सुपरवाइजरी स्टाफ) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रशांत बेलथरिया और संचालन क्षेत्रीय सचिव मधुसूदन सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन सचिव अवधेश सिंह, सीसीएल अध्यक्ष रामराज सिंह और सीआईएल कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित बरकासयाल, कुजू और अरगड्डा क्षेत्र के पदाधिकारी और विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष-सचिव उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, एकजुट और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन में चल रही समस्याओं  और विरोधाभासों को दूर कर संगठनात्मक एकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संगठन के रिन्यूअल, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य संगठनात्मक चीजों को दुरुस्त और व्यवस्थित करने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती, पारदर्शिता एवं एकता के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में हरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुधीर सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप राम, विनोद कुमार,  राजेश सिंह, नारायण प्रसाद, निकेश सिंह, सोनू ठाकुर,  विकास कांत सिन्हा, शशांक सिंह, लालधारी गंझू, सैफुल्ला, पवन कुमार, राधेश्याम पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!