रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू फोरलेन सड़क पर केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा के निकट मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हो गये। पढ़िये खबर सेल.कॉम। 

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो JH 02 P 3086 पर घुटुवा से लोग बारात में सिकिदरी (रांची) गये हुए थे। वापसी के क्रम में सुबह लगभग 05:00 बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा के निकट सीसीएल के चेक पोस्ट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि चेकपोस्ट का छज्जा वाहन पर गिर गया। वाहन पर कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें एक युवक बाल-बाल बच गया। जबकि चार घायल हो गये। 

घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और सभी को सदर अस्पताल रामगढ़ भिजवाया गया। सदर अस्पताल में घुटुवा निवासी बबलू बेदिया (24वर्ष) के मौत की पुष्टि कर दी गई। जबकि अन्य घायलों का ईलाज चल रहा है।खबर सेल।

इधर, पुलिस वाहन को जब्त कर बरकाकाना ओपी ले आई है। बताया जाता है कि दो माह में बबलू बेदिया की अपने पिता की जगह अनुकंपा के आधार पर इनकम टैक्स विभाग में नौकरी होने वाली थी। 

By Admin

error: Content is protected !!