Bolero falls from Sayal-Urimari Damodar bridge, driver injured

 

जा को राखे साईंयां, मार सके ना कोय…

• चालक रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती

उरीमारी(हजारीबाग): कभी-कभार ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं जो अकल्पनीय होने के साथ किसी चमत्कार की तरह लगती हैं। ऐसी ही एक घटना सोमवार को सयाल-उरीमारी दामोदर पुल पर घटी है। जहां एक बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। काफी ऊंचाई से गिरने पर जहां बोलेरो का पुर्जा-पुर्जा हिल गया। वहीं उसमें बैठा चालक अदरूंनी रूप से घायल हुआ है। चालक का उपचार किया जा रहा है और वह फिलहाल खतरे से बाहर बताया जाता है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल सौन्दा साइडिंग में मैनेजर को छोड़कर उरीमारी आने के क्रम में बोलेरो (JH01DQ 3420) दामोदर नदी पुल का रेलिंग तोड़ते हुए काफी नीचे जा गिरा। जिसमें सवार चालक सूरज बेसरा (28 वर्ष) पिता धनीराम मांझी हेसाबेड़ा उरीमारी निवासी को गर्दन, पैर और कान में चोट लगी है। जबकि बेलोरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को सयाल क्षेत्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे  रेफर कर दिया गया। चालक को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

 

इधर, स्थानीय लोगों की मानें तो पुल की उंचाई काफी है। घटना चमत्कार से कम नहीं है। बोलेरो अप्रत्याशित रूप बिल्कुल सीधा ही नीचे गिरा है। जिससे सारा दबाव वाहन ने झेल लिया है। गिरते हुए बोलेरो का एंगल जरा भी इधर-उधर होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

By Admin

error: Content is protected !!