Businessman shot by unknown criminals in Ranchi

रांंची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के लाह कोठी के निकट बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का नाम गोपाल सिंह है। जो कोतवाली थाना के निकट टायर और हेलमेट की दुकान चलाता है। गोपाल सिंह बीती रात  रातू रोड स्थित लाह कोठी के निकट अपोलो फार्मा से दवा लाने गया था। जहां अज्ञात अपराधियों ने उसपर फायरिंग की और भाग निकले।

गोलीबारी में एक गोली गोपाल सिंह की पीठ में लगी है। जबकि एक गोली हाथ में लगी है। रिम्स में घायल का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। फिलहाल हमलावरों का पहचान नहीं हो सकी है।

By Admin

error: Content is protected !!