रामगढ़: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत मतदाता सूची में ट्रांसजेंडर समूह के लोगों का नाम जोड़ने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया।
अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा क्षेत्र में ट्रांसजेंडर समूह के लोगों से मुलाकात कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विभिन्न प्रकार के प्रारूप उन्हें उपलब्ध कराया गया। वहीं स्थल पर ही कर्मियों ने समूह के लोगों की आवेदन पत्र भरने में मदद की।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने ट्रांसजेंडर समूह के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने एवं आसपास के क्षेत्र में अगर किसी के पास मतदाता पहचान पत्र ना हो तो उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु जागरूक करने की सभी से अपील की।