मेडिका में इलाजरत ब्रजकिशोर जायसवाल से मिले बाबूलाल मरांडी

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भी जाना हालचाल

हजारीबाग: पूर्व जिप अध्यक्ष और हजारीबाग सदर विधायक हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष और हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के पिता ब्रजकिशोर जायसवाल को बीते गुरूवार तबियत बिगड़ने के बाद रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इधर, शनिवार को सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मेडिका पहुंचे। जहां उन्होंने आईसीयू में ब्रजकिशोर जायसवाल का कुशलक्षेम जाना। ब्रजकिशोर जायसवाल से उन्होंने तबियत की स्थिति पर बात भी की। बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने ईश्वर से जल्द ब्रजकिशोर जायसवाल के स्वास्थ्य होने की कामना की।

वहीं मेडिका हॉस्पिटल में हजारीबाग और झारखंड के अन्य जिले समेत देश के कई राज्यों से ब्रजकिशोर जायसवाल के चाहने वाले उनका हालचाल जानने  पहुंच रहे हैं और ईश्वर से उनके जल स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं।

कुशलक्षेम जाननेवालों में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू समेत हजारीबाग भाजपा नेता विवेकानंद सिंह, हरिश श्रीवास्तव, उनके मित्र अनिल मिश्रा, मनोज गिरी, विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, हिंदुत्व प्रचारक इंजिनियर अमन कुमार, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!