रांंची:  कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके दिल्ली आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड के परिपेक्ष्य में बातचीत की। 

 मुलाकात के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी और झारखंड के नेताओं के साथ मिलकर हमने पुनः साथ मिलकर तानाशाही सरकार से लड़ने का संकल्प लिया। हम झारखंड में प्रगतिशील जन-कल्याणकारी पर सामाजिक न्याय की अपनी यात्रा जारी रखेंगे । उन्होंनेने कहा की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरे ने झारखंड राज्य में चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं, आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप, संवर्धन योजना, फुलो- झानो आर्शीवाद योजना, साइकिल के लिए डीबीटी, सामुदायिक व व्यक्तिगत वन पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, केसीसी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी। कहा कि गठबंधन की सरकार राज्य अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित है।

मुलाकात करने वाले में झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रणव झा और जेएमएम के सुदीव्य सोनू, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!