रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को 48वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओ ने ट्वीट कर उन्हें बधाई और दिर्घायु की शुभकामनाएं दीं। वहीं सूबे के सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने भी सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इब दौरान बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने सीएम हेमंत सोरेन को बधाई दी। सीएम ने कहा कि सभी का स्नेह ही मुझे काम करने की प्रेरणा देता है। बताते चलें की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के उनके पैतृकनेमरा गांव में हुआ।
सीएम को बधाई देने वालों में झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन, बादल पत्रलेख, सत्यानंद भोक्ता, डॉ रामेश्वर उरांव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई शामिल हैं।
