गढ़वा: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को गढ़वा में 93 करोड़ रुपये की लागत से कई योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया। उनके आगमन पर उनका स्वागत करते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिला में नवनिर्मित समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा पार्क, अंतर राज्यीय बस स्टैंड का लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने समाहरणालय भवन परिसर में महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा और नीलांबर-पीतांबर सांस्कृतिक भवन प्रांगण में अमर शहीद नीलाम्बर- पीताम्बर की नव स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया।

मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथिलेश ठाकुर, लातेहार विधायक बैजनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!