रांंची/चतरा: झारखंड का प्रसिद्ध राजकीय इटखोरी महोत्सव सोमवार को उद्घाटन के साथ आरंभ हो गया। मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। वहीं उद्घाटन से पूर्व उन्होंने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने  राज्यवासियों को राजकीय इटखोरी महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी धर्म के धार्मिक स्थलों और आस्था के केंंद्रों का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इटखोरी का आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बड़ा महत्व है। यहां आस्था का एक बड़ा केंंद्र है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए निरंतर प्रयासरत है। झारखंड के लोगों को कई जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। हर किसी को शिक्षा और हर जरूतमंद को आवास देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उद्घाटन समारोह में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद सुनील सिंह, चतरा डीसी अबु इमरान सहित कई शामिल थे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

बताते चले कि तीन दिवसीय महोत्सव 19 से 21 फरवरी तक चलेगा। जिसमें राज्य सहित देश के कई नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में गायक विनोद राठौड़, अक्षरा सिंह, मुकुंद नायक, अल्ताफ रज़ा, पूजा चटर्जी, शालिनी दूबे, विपिन प्रकाश मिश्रा सहित कलाकार प्रस्तुति देंगे।

By Admin

error: Content is protected !!