Christmas festival celebrated with enthusiasm in Jharkhand

रांची: क्रिसमस पर्व सोमवार को झारखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया। अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों आकर्षक रूप से चरनी सजाई और रविवार की रात चरनी के निकट सामूहिक रूप से नाचते-झूमते ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाया। पर्व को लेकर गिरिजाघरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। अवसर पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

वहीं सोमवार की सुबह चर्च में कैंडल जलाकर सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। अवसर पर पादरियों द्वारा बाइबल में उल्लेखित कहानियों का वाचन किया गया। लोगों को ईसा मसीह के विचारों पर चलने और परोपकार करने को प्रेरित किया। क्रिसमस को लेकर सभी एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। अवसर पर लोगों नृत्य-संगीत का जमकर आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं संता क्लॉस की वेशभूषा में लोग जगह-जगह क्रिसमस की खुशियां बांटते दिखे।

 

By Admin

error: Content is protected !!