रामगढ़: सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक संस्कारों का निर्वहन किया। उन्होंने सादगी के साथ माता की आत्मा की शांति के लिए दातुन, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस दौरान नम आंखों से माता को स्मरण करते हुए नमन किया। मौके पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव में होने वाले दशकर्म की तैयारियों और संस्कार भोज कार्यक्रम की व्यवस्था का जायजा लिया।

नेमरा पहुंचे विधायकों ने जताई शोक संवेदना, दी श्रद्धांजलि 

सीएम हेमंत सोरेन से उनके नेमरा स्थित आवास पर हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, बगोदर विधायक शत्रुघ्न महतो और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायकों ने स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।