रिपोर्ट- एसके सिन्हा
बालूमाथ: बिशुनपुर गांव में बुधवार को उत्तरी धाधू (पूर्वी भाग) कोयला खनन परियोजना एनएमएल ने दो टीमों के फुटबॉल किट प्रदान किया। किट में खिलाड़ियों को जर्सी, जूता मोजा, नेट, फुटबॉल और ग्लब्स दिया गया। अवसर पर परियोजना के उप महाप्रबंधक प्रतीक कुमार सिन्हा, कार्यकारी आईसीडी सीएसआर रोशनी खोब्रागडे और फील्ड स्टाफ आनंद सिंह और अजीत उरांव उपस्थित थे।
इसके उपरांत राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर में 17जून को बॉटल वितरण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे बच्चों को कंपनी की ओर से बुधवार को स्टील फ्लास्क वाटर बोटल प्रदान किया। मौके पर स्कूल के शिक्षक विजेंद्र कुमार वर्मा, आशा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे ।
